मथुरा। प्रदेश में पराली जलाने की सर्वाधिक घटनाएं जनपद मथुरा में दर्ज की गई हैं। इस पर गंभीर रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहें और पराली जलाने की घटनाओं पर कड़ी निगरानी रखें।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी सचिव, ग्राम प्रधान, लेखपाल आदि किसानों से संवाद स्थापित करें तथा उनसे पराली खरीदकर गौशालाओं में पहुंचाने की व्यवस्था करें। साथ ही पराली को विभिन्न स्थानों से क्रय कर सी0बी0जी0 प्लांट तक भी पहुंचाया जाए।
उन्होंने जिला पंचायात राज अधिकारी, उप कृषि निदेशक, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि ट्रैक्टरों के माध्यम से किसानों की पराली को उनके खेतों से उठवाकर गौशालाओं में भिजवाया जाए।
जिलाधिकारी ने कृषकों को चेतावनी दी कि पराली जलाना दंडनीय अपराध है, जिसे माननीय उच्चतम न्यायालय एवं राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) द्वारा प्रतिबंधित किया गया है। फसल अवशेष जलाने पर दो एकड़ तक ₹5000, दो से पाँच एकड़ तक ₹10000 तथा पाँच एकड़ से अधिक क्षेत्र के लिए ₹30000 तक पर्यावरण क्षतिपूर्ति की वसूली की जाएगी। पुनरावृत्ति की स्थिति में अर्थदंड व कारावास का भी प्रावधान है।
उन्होंने कहा कि बिना सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम या अन्य फसल अवशेष यंत्रों के कोई भी कम्बाइन हार्वेस्टर चलाते पाया गया तो उसे तत्काल सीज किया जाएगा। जिलाधिकारी ने किसानों को आगाह किया कि पराली जलाने की घटनाएं उपग्रह निगरानी प्रणाली से 24 घंटे मॉनिटर की जाती हैं, इसलिए किसी भी घटना को छिपाया नहीं जा सकता।
अंत में जिलाधिकारी ने सभी कृषकों से अपील की कि वे फसल अवशेष को जलाने के बजाय मृदा में मिलाकर कार्बनिक पदार्थों की वृद्धि करें, जिससे भूमि की उर्वरता और पर्यावरण दोनों सुरक्षित रहेंगे।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
पराली जलाने की सर्वाधिक घटनाएं मथुरा में,जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने दिखाई सख्ती


Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।