रिपोर्ट 🔹मुहम्मद इसरार खान

JNN | मुरैना/मप्र।  कांग्रेस सेवादल के संस्थापक और महान स्वतंत्रता सेनानी स्व. डॉ. एन.एस. हार्डिकर की पुण्यतिथि पर मुरैना में कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए।

श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक जौरा महेश दत्त मिश्रा, पूर्व विधायक रविंद्र सिंह तोमर भिडोसा, प्रदेश सहसचिव रामलखन डंडोतिया, कार्यकारी जिलाध्यक्ष विष्णु अग्रवाल, कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजेन्द्र यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक सिकरवार, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश राठौर, प्रदेश महासचिव किसान कांग्रेस रामचित्र महाना, महिला कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मी दिनकर, जिला उपाध्यक्ष बक़ील बद्रीप्रसाद जाटव, पूर्व जनपद सदस्य रामधार गुर्जर, वरिष्ठ नेता चंदन सिंह तोमर, जगन्नाथ सिंह तोमर, शंकर सिंह तोमर, रामस्वरूप सिंह सिकरवार, राजेन्द्र मावई चौखुटी, पूर्व पार्षद विजय डंडोतिया, नगर निगम पार्षद राज डेविड, आयुष अग्रवाल, रामदीन जाटव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डरू सिकरवार बागचीनी, महिपाल तोमर दिमनी, भूपेंद्र राजावत सिहोनिया, परशुराम जाटव जिंगनी, पूर्व अध्यक्ष दशरथ अटारिया बानमौर, पंचायती राज प्रकोष्ठ अध्यक्ष विपिन चौहान, पूर्व अल्पसंख्यक अध्यक्ष भैय्यन खान, पूर्व पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष रामदास राठौर, अनुसूचित जाति अध्यक्ष नरोत्तम माहौर सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभा में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्व. हार्डिकर के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और कांग्रेस सेवादल की स्थापना में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया। कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन धारण कर स्व. डॉ. एन.एस. हार्डिकर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

________________

"गांव से शहर तक, गलियों से सड़क तक- आपके इलाके की हर धड़कन को सुनता है "जिला नजर" न्यूज़ नेटवर्क: नजरिया सच का

Exit mobile version