मुरैना/मप्र: पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी ने बेरियल स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जयंती की पूर्व संध्या पर 101 दीप प्रज्वलित किए गए और सुंदर रंगोली सजाकर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथों पर भी जयंती मनाई और श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, जिला अध्यक्ष कमलेश कुशवाहा, नगर निगम महापौर शारदा सोलंकी, पूर्व मंत्री मुंशीलाल, पूर्व विधायक रघुराज सिंह कंसाना, पूर्व जिला अध्यक्ष नागेंद्र तिवारी, केदार सिंह यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामकुमार महेश्वरी, रामनरेश शर्मा, वरिष्ठ नेता महेश मिश्र, हमीरा सिंह पटेल, महामंत्री सोनू परमार, सुनील जाटव, उपाध्यक्ष अरविंद सिकरवार, भावना जालौन, मधु दंडोतिया, अरुण परमार, बृज किशोर दंडोतिया, जिला मंत्री राजीव कंसाना, राजेश सिकरवार, रविंद्र मवई, मंडल अध्यक्ष सोनू शर्मा, राकेश गुप्ता, मनोज मिश्रा, दिलीप धाकड़ सहित जिला, मंडल, युवा मोर्चा के पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अटल जी के विचार और राष्ट्र सेवा का संकल्प सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान को याद कर संकल्प लिया कि उनके दिखाए मार्ग पर चलते रहेंगे।
- रिपोर्ट – मुहम्मद इसरार खान


