फतेहाबाद/आगरा: नवरात्र के पहले दिन 22 सितंबर से महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान का नया चरण शुरू होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रशासनिक मशीनरी को मुस्तैद कर दिया गया है। मंदिरों, स्कूल-कॉलेजों और प्रमुख बाजारों पर विशेष नजर रखी जाएगी।
इस अभियान के तहत महिलाओं और बेटियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के नए आयाम तक पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है। पुलिस उपायुक्त पूर्वी सैयद अली अब्बास ने सभी थानाध्यक्षों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
अभियान में आत्मरक्षा प्रशिक्षण, स्वास्थ्य परीक्षण, जागरूकता शिविर, हेल्पलाइन नंबर और कानूनी सहायता भी शामिल होगी। नवरात्र के अवसर पर इसे विशेष रूप से लागू कर महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल तैयार करने का प्रयास किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं और बेटियों को समाज की ताकत के रूप में आगे बढ़ाना जरूरी है। आत्मनिर्भरता और सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को न केवल अपराध से बचाव का अवसर मिलेगा, बल्कि समाज में उनकी भागीदारी भी बढ़ेगीमिशन शक्ति’ का पहला चरण वर्ष 2020 में शुरू हुआ था। पिछले चरणों में आत्मरक्षा प्रशिक्षण, जागरूकता कार्यक्रम और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के प्रयास किए गए थे। वर्ष 2023 में इसे 75 जिलों तक विस्तार दिया गया और कई कार्यक्रम आयोजित किए गए थे।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता