फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद क्षेत्र में यमुना नदी का बढ़ता जलस्तर अब खतरा बन चुका है। बड़ी संख्या में लोग पलायन करने लगे हैं। लोगों के पशुओं के बाड़े एवं घरों के आसपास पानी भरने लगा है।

यमुना नदी का बढ़ता जलस्तर अब फतेहाबाद के गांव पारौली सिकरवार के लिए बड़ा संकट बनता जा रहा है। नदी का पानी गांव के पशु बाड़ों तक पहुंच चुका है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

एक ओर किसानों की फसलें पूरी तरह जलमग्न होकर नष्ट हो गई हैं, जिससे किसान भुखमरी के कगार पर पहुंच रहे हैं। वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों के घरों तक पानी घुसने लगा है, जिससे उनकी मुश्किलें दोगुनी हो गई हैं।

गाँव के किसान मोहरमन सिंह ने बताया कि यदि जलस्तर और बढ़ा तो ग्रामीणों को मजबूरन अपने घर छोड़कर उच्च स्थानों पर पलायन करना पड़ेगा।

इसी बीच, प्रशासन और उच्च अधिकारी लगातार अपील कर रहे हैं कि ग्रामीण यमुना नदी से दूर रहें और अपने बच्चों को नदी में नहाने न दें, ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version