फिरोजाबाद: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र नाथ पांडेय जी के निर्देशन पर संपूर्ण उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिला से पत्रकारों के हित के लिए 7 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नाम एक ज्ञापन जिला अधिकारियों सौंपा गया।
इसी क्रम में जनपद फिरोजाबाद के जिलाध्यक्ष उद्देश्य तिवारी व महासचिव धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष अखिलेश सक्सेना के नेतृत्व में जिला इकाई के पदाधिकारियों सहित संगठन के तमाम सदस्यों के साथ ग्रामीण अंचल में कार्य कर रहे पत्रकारों के हितों की 7 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया है।
इस मौके पर आगरा मंडल उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, आगरा मंडल महासचिव क्षेत्रपाल सिंह,गंगा सिंह तहसील अध्यक्ष फिरोजाबाद, यस गुप्ता, सज्जन सिंह, विक्रम सागर ,अनिल झा संगठन मंत्री, ससवीर सिंह तहसील अध्यक्ष जसराना, ज्ञान सिंह जिला मीडिया प्रभारी , शैलेन्द्र गुप्ता महानगर अध्यक्ष, जितेंद्र राजपूत आगरा मंडल संगठन मंत्री आदि।