दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आगमन की तैयारियों को लेकर फतेहाबाद में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक पूर्व मंत्री राम सकल गुर्जर के तेजेंद्र फार्म हाउस पर हुई, जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत पोनिया सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
फतेहाबाद में 12 अप्रैल को सम्राट अशोक महान जयंती की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसी अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं।
उपमुख्यमंत्री की जनसभा के सफल आयोजन के लिए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने के उद्देश्य से यह बैठक बुलाई गई थी।
बैठक के दौरान सभी कार्यकर्ताओं को उनकी भूमिकाएं स्पष्ट की गईं।
इस बैठक में पूर्व मंत्री राम सकल गुर्जर, पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा, भाजपा नेता नितिन वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनिया, सत्यदेव शर्मा, शिवकुमार प्रमुखजी, कैप्टन राजेश्वर सिंह, मंडल अध्यक्ष फतेहाबाद अंकित गुप्ता, प्रधान लाखन सिंह कुशवाह, प्रधान दयाशंकर कुशवाह, प्रधान बंटी कुशवाह, प्रधान शिव शंकर कुशवाह, प्रधान दीवान सिंह सिसौदिया, प्रधान वीरभान सिंह, प्रधान राजभान सिंह, प्रधान राहुल वर्मा, प्रधान हरिश्चंद्र कुशवाह, डॉ. सुरेश गुर्जर जरारी और सर्व समाज के लोग शामिल हुए।























