फतेहपुर सीकरी/आगरा: ब्लॉक फतेहपुर सीकरी के के ग्राम दूरा में ऐतिहासिक चौथ मेले के आयोजन को लेकर 7 मार्च को प्रस्तावित महर्षि दुर्वाषा ऋषि मेला समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता मेला समिति अध्यक्ष सत्यवीर सिंह कर्नल ने की तथा संचालन मेला समिति व्यवस्थापक विपिन अग्रवाल द्वारा किया गया।

इस दौरान मेले की रूपरेखा,सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई,पेयजल,बिजली,पार्किंग एवं सांस्कृतिक झांकियो की विस्तृत चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष मेले को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रहीं है। मेले में झांकिया, झूला,एवं स्थानीय व्यापारियों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

बैठक में प्रशाशन से आवश्यक सहयोग लेने एवं सभी व्यवस्थाओं को समय रहते पूर्ण करने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रमुख रूप से विजेंद्र सिंह,ओमप्रकाश आर्य,तुलाराम सिंह,नेमीचंद गर्ग,भरत सिंह,जिगनेश कहरवार,अनिल कहरवार,रिपुदमन सिंह,दलीप सिंह,गणेशपाल सिंह उपस्थित हुए।

  • रिपोर्ट – दिलशाद समीर

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version