जिला नजर ब्यूरो चीफ संजय भारद्वाज
अलीगढ़। अलीगढ पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को पुलिस चिकित्सालय अलीगढ़ में मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया।
यह कैम्प वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।
कैम्प में शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल, सासनीगेट, आगरा रोड की चिकित्सकीय टीम द्वारा पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान बीपी, शुगर, आंखों व दांतों की जांच के साथ-साथ ब्लड टेस्ट और ईसीजी सहित विभिन्न आवश्यक जांचें की गईं।
मेडिकल कैम्प में कुल 93 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। चिकित्सकीय टीम में डॉ. गजेंद्र सिंह (पुलिस चिकित्सा अधिकारी), डॉ. मौसम गुप्ता (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. के.डी. सिंह (फिजिशियन) एवं डॉ. आरुषि माहेश्वरी (दंत रोग विशेषज्ञ) शामिल रहीं, जिन्होंने परीक्षण के साथ आवश्यक परामर्श भी दिया।
इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक अनुभव कुमार त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे। पुलिस विभाग द्वारा समय-समय पर ऐसे स्वास्थ्य कैम्प आयोजित किए जाने की बात कही गई।























