फतेहपुर सीकरी/आगरा। ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक स्कूलों में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक अभियान के तहत स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को खसरे के टीके लगाए गए।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पहुंचे चिकित्सक व एएनएम द्वारा ग्रामीण महिला पुरुषों को बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रमुख रूप से एएनएम आरती मान,स्कूल की प्रधानाध्यापिका पिंकी चौधरी,शाहरुख,हरबीरी समेत कई मौजूद है।
- रिपोर्ट – दिलशाद समीर





