मथुरा।भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर भारतीय सैन समाज द्वारा आयोजित 20वाँ सामूहिक विवाह सम्मेलन हर्षोल्लास और सामाजिक एकता के भाव के साथ सम्पन्न हुआ। इस सम्मेलन में 6 वर–कन्याओं का विवाह विधि-विधान से कराया गया, जिससे 6 जोड़े जीवन भर के हमसफ़र बने।
कार्यक्रम से पूर्व शहर में 6 दूल्हों की भव्य बारात निकाली गई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई भूतेश्वर चौराहा स्थित विष्णुपुरी पहुंचकर संपन्न हुई। बारात का जगह-जगह पुष्प वर्षा और स्वागत के साथ अभिनंदन किया गया, जिससे शहर का माहौल उत्सवमय हो गया।
भारतीय सैन समाज के सलाहकार मंत्री एवं पत्रकार बृजेश सैन ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय सैन समाज समय-समय पर समाज कल्याण के कार्य करता रहा है और इसी क्रम में गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह हेतु यह सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की तैयारियों में समाज के पदाधिकारी लंबे समय से जुटे हुए थे।
कार्यक्रम स्थल पर वरमाला सहित विवाह की सभी धार्मिक रस्में संपन्न कराई गईं। इस अवसर पर भारतीय सैन समाज के पदाधिकारियों, महिला पत्रकार कुमारी सोनम तथा पत्रकार बृजेश सैन ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सामाजिक सहयोग के तहत भारतीय सैन समाज द्वारा सभी 6 कन्याओं को गृहस्थी का आवश्यक सामान भेंट किया गया, जिसमें गैस सिलेंडर, चूल्हा, रेगुलेटर, बेड, गद्दा, चादर, कंबल, कुर्सियां, चौकी, टेबल, घरेलू बर्तन, पांच जोड़ी साड़ियां, श्रृंगार सामग्री, एलसीडी सहित चांदी व सोने के आभूषण और अन्य उपयोगी वस्तुएं शामिल रहीं।
यह सामूहिक विवाह सम्मेलन समाज में एकता, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरणादायी उदाहरण बना।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
मथुरा में भारतीय सैन समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न, 6 जोड़े बने हमसफ़र
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।





