आगरा। सिकंदरा स्थित मारुति एस्टेट चौराहे का नाम लवकुश चौक हो सकता है। इसका नाम बदलने का प्रस्ताव नगर निगम कार्यकारिणी में रखा गया है। कार्यकारिणी ने विचार के लिए इसे कमेटी के पास भेज दिया है।

मंगलवार को नगर निगम में कार्यकारिणी की बैठक हुई। प्रस्ताव पर चर्चा से पहले उपसभापति का चुनाव हुआ। इसमें अमित पटेल को नगर निगम कार्यकारिणी का उपसभापति चुना गया। इसके बाद प्रस्ताव पर जब चर्चा हुई तो पार्षद राकेश जैन ने यमुना किनारा रोड पर जाम की समस्या के समाधान के संबंध में प्रस्ताव रखा।

उनका कहना है मोतीगंज शहर की प्रमुख खाद्यान्न मंडी है। यहां जिले के साथ अन्य जिलों के भी लोग आते हैं। यहां दिन भर भीड़ रहती है। इसकी वजह से यमुना किनारा पर लोडिंग वाहन खड़े रहते हैं। इससे यहां जाम के हालात बनते हैं। उनका सुझाव था मोतीगंज मंडी के पास नाले के बराबर से नगर निगम की खाली जमीन पड़ी है। यदि वाहन पार्किंग बना दी जाए तो आने वाले वाहन सड़क पर खड़े नहीं होंगे।

जो प्रस्ताव पास हुए हैं उनमें राजा मंडी से मदिया कटरा तक रोड मॉडल रोड बनाने के शासनादेश और बजट की जानकारी और सदन को दी जाएगी। धाकरान चौराहा पर रखा जाएगा कबाड़ से बना हलधर। गोकुलपुरा पुलिस चौकी के निकट एक भव्य गणगौर द्वार का निर्माण किया जाएगा।

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version