धिमिश्री/फतेहाबाद/आगरा: भगवान परशुराम ब्राह्मण महासभा भारत की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू शर्मा के कोल्ड स्टोरेज धिमश्री पर सम्पन्न हुई, जिसमें संगठन को मजबूत करने और समाजहित से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष झुन्नीलाल शर्मा ने की।
बैठक में प्रमुख रूप से गरीब ब्राह्मण परिवारों की कन्याओं के विवाह में आर्थिक सहयोग देने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन का मूल उद्देश्य समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुँचाना है, जिसे आगे और मजबूत किया जाएगा। संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को सक्रिय रूप से कार्य करने के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में प्रमोद कुमार रावत संगठन अध्यक्ष, नरेंद्र शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष), राष्ट्रीय अध्यक्ष प. सोनू शर्मा (पशु हट मालिक धिमिश्री) शिवहरी मुद्गल, मनीष पाराशर, सुभाष समाधिया, अनिल शर्मा, सुभाष शर्मा, प्रदीप पलिया, सुरेन्द्र शर्मा, बौबी शर्मा, प. भानु शर्मा और मनीष कौशिक सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता





