मंगलायतन विश्वविद्यालय दक्ष-2026 स्टार नाइट में अजय हुड्डा ने मचाया धमाल! “बन जाएगी तेरी सॉलिड बॉडी रे” से “बहु काले की” और “कमर तेरी लेफ्ट राइट होले” तक झूमे छात्र, रुबा खान के डांस ने लगाए चार चांद
अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय के वार्षिकोत्सव दक्ष-2026 का स्टार नाइट कार्यक्रम एक यादगार शाम साबित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत होते ही परिसर तालियों और उत्साह से गूंज उठा। मुख्य आकर्षण हरियाणवी गायक अजय हुड्डा रहे, जिन्होंने मंच पर कदम रखते ही माहौल को संगीतमय बना दिया। उन्होंने सबसे पहले “बन जाएगी तेरी सॉलिड बॉडी रे” से शुरुआत की, जिसके बाद “कमर तेरी लेफ्ट राइट होले”, “घूंघट बैन”, “हाय रे मेरी मोटो” और “बहु काले की” जैसे सुपरहिट गीत गाए। हर गीत के साथ छात्र-छात्राएं थिरकते नजर आए, और पूरा प्रांगण युवा ऊर्जा से सराबोर हो गया।
गायकी के साथ-साथ मंच पर ग्लैमर का तड़का भी लगा। रुबा खान की सजीव डांस परफॉर्मेंस और ग्रुप डांसिंग ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। रोशनी और साउंड इफेक्ट्स के बीच उनकी एनर्जेटिक प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा कलाकार संकल्प सोनी ने भी अपनी प्रस्तुति से वाहवाही लूटी और कार्यक्रम में विविधता का रंग भरा।
सुरक्षा और अनुशासन के बीच छात्रों ने पूरे उमंग से कार्यक्रम का आनंद लिया। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इस सफल आयोजन पर प्रसन्नता जताई और कहा कि मंगलायतन केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक गतिविधियों में भी अग्रणी है। कार्यक्रम में चेयरमैन हेमंत गोयल, एमएलसी ऋषिपाल सिंह, कुलपति प्रो. पीके दशोरा, कुलसचिव ब्रिगेडियर डॉ. समरवीर सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा, वित्त अधिकारी मनोज गुप्ता, प्रशासनिक अधिकारी गोपाल राजपूत सहित पूरा विश्वविद्यालय परिवार और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
यह स्टार नाइट दक्ष-2026 के दौरान छात्रों की प्रतिभा निखारने और उन्हें एक ब्रेक देने का शानदार तरीका साबित हुआ। ऐसे आयोजन छात्रों में टीम स्पिरिट, क्रिएटिविटी और एंटरटेनमेंट का मिश्रण करते हैं।
- रिपोर्ट – संजय भारद्वाज





