आगरा। उत्तर प्रदेश सरकार में महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य शुक्रवार रात आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लखनऊ जाते समय सड़क हादसे में बाल बाल बच गईं।

कैबिनेट मंत्री अपने प्रभारी जनपद हाथरस में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने गईं थीं। इसके बाद वह लखनऊ के लिए चल दीं। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फिरोजाबाद जनपद के समीप 56वें किलोमीटर पर कैबिनेट मंत्री के साथ हादसा हो गया। एक्सप्रेसवे पर दोनों तरफ का यातायात एक ही मार्ग से संचालित हो रहा था।

कैबिनेट मंत्री की फॉरच्यूनर गाड़ी के आगे एक ट्रक चल रहा था, अचानक उसका टायर फट गया। जिसके बाद अनियंत्रित होकर वह कैबिनेट मंत्री की गाड़ी से जा टकराया। फॉरच्यूनर चालक की सूझबूझ से हालातों को तत्काल प्रभाव से काबू में करने का पूरा प्रयास किया गया। इस दौरान फॉरच्यूनर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही तत्काल प्रभाव से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया गया। हादसे में बाल बाल बचीं कैबिनेट मंत्री दूसरे वाहन में सवार होकर लखनऊ रवाना हो गईं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version