आगरा: राष्ट्रीय हिंदू परिषद (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद पाराशर के आह्वान पर संगठन के महिला मोर्चा ने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में पुरानी मंडी चौराहा और ताजमहल गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के पोस्टरों पर प्रतीकात्मक विरोध जताया और जमकर नारेबाजी की।

महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार, मंदिरों पर तोड़फोड़ और घरों को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि कूटनीतिक स्तर पर कड़ा रुख अपनाया जाए, सीमा सुरक्षा को और सख्त किया जाए तथा अवैध रूप से भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो।

प्रदर्शन स्थल पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी गई।

संगठन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि सुरक्षा एजेंसियां अवैध गतिविधियों पर नजर बढ़ाएं और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की चिंता को प्रभावी ढंग से उठाया जाए, ताकि क्षेत्रीय स्थिरता और हिंदू समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version