आगरा: समाजवादी पार्टी (सपा) आगरा महानगर के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह और कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और पूरे शहर में सपा की एकजुटता का संदेश गूंजता रहा।

पार्टी कार्यालय से जीवनी मंडी तक निकाली गई भव्य स्वागत यात्रा में जगह-जगह फूलों की वर्षा हुई। वेदांत मंदिर, यमुना किनारे पर आगरा दक्षिण के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विनय अग्रवाल के नेतृत्व में वैश्य समाज ने गर्मजोशी से स्वागत किया। पुरानी मंडी चौराहे पर समाजवादी नेता नितिन कोहली के नेतृत्व में सिख समाज ने पगड़ी पहनाकर और पुष्पवर्षा कर सम्मानित किया।

ताजगंज में सागा एम्पोरियम के पास पूर्व प्रत्याशी श्रीमती ममता टपलू के नेतृत्व में जोरदार स्वागत हुआ। मीडिया प्रभारी पवन प्रजापति ने अपने समाज के साथ फूल-मालाओं से सम्मान किया। छात्र सभा महानगर अध्यक्ष अमित प्रताप यादव के नेतृत्व में बैंड-बाजे के साथ जोशीला स्वागत ने माहौल को उत्सवमय बना दिया।

शब्बीर अब्बास का संबोधन: नए अध्यक्ष ने कहा कि सपा गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं की सशक्त आवाज है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यों को घर-घर पहुंचाना प्राथमिकता होगी। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत कर 2027 विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनाना लक्ष्य है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अखिलेश यादव का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं और भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जागरूक करें। वरिष्ठ और संघर्षशील कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाएगा। आगरा की तीनों विधानसभा सीटें जीतकर अखिलेश के हाथ मजबूत करने का विश्वास जताया।

कार्यक्रम में पंडित पुष्पेंद्र शर्मा, राजपाल यादव, फर्रुखसियर, कबीर कुरैशी, चौधरी फरहान, राघवेंद्र यादव, वीरेंद्र सिंह चौहान, अफरोज खान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version