आगरा । कर्मचारी-शिक्षक संयुक्त मोर्चा जनपद शाखा आगरा का द्विवार्षिक अधिवेशन/निर्वाचन स्टेट टी0 बी0 डेमोंस्ट्रेशन सेंटर के ऑडिटोरियम हाल में श्री राजेंद्र सिंह राठौर प्रदेश अध्यक्ष यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की देख रेख में संपन्न हुआ।
जिसमें जिला अध्यक्ष डॉ0 महेश बघेल,कार्यकारी अध्यक्ष के के शर्मा (यूटा जिलाध्यक्ष),वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल मुद्गगल, जिला महामंत्री राजीव वर्मा (यूटा,महामंत्री),संगठन प्रमुख योगेंद्र शर्मा,कोऑर्डिनेटर अजय शर्मा, अध्यक्ष समिति प्रवीण मिश्रा को निर्वाचित किया गया एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा आगरा के संविधान में प्रदत्त अधिकारों के अधीन परिषद के सम्मानित अध्यक्ष सुभाष बघेल एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद शर्मा की सहमति के उपरांत जिला मंत्री अजय शर्मा ने जिला स्तरीय कार्यकारिणी का गठन/ विस्तार किया। जिससे जिला एवं ब्लॉक स्तर पर परिषद के संघीय क्रियाकलाप सुचारू रूप से संचालित हो सकें।
कार्यकारिणी के विस्तार में उपाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री, प्रवक्ता, सांस्कृतिक मंत्री, प्रचार मंत्री,कार्यालय सचिव, मीडिया प्रभारी एवं ब्लॉक स्तर पर अध्यक्ष/मंत्री को मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से संबद्ध विभिन्न संगठनों जिसमें फार्मासिस्ट संगठन से अध्यक्ष डॉ मुकेश शर्मा, जिला मंत्री रवींद्र सिंह राना,मंडल अध्यक्ष राजीव उपाध्याय, मंडलीय सचिव रामनरेश परमार, यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन से आनंद शर्मा, केके शर्मा, बीपी बघेल, राजीव वर्मा, अशोक जादौन,रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद से चंद्रहंस चाहर, आर एन शर्मा राजकीय नर्सेज संघ से सतीश त्यागी, सुमन केसरी, पशु चिकित्सालय संघ से यादराम शर्मा डार्क रूम सहायक संघ से जितेंद्र यादव लैब टेक्नीशियन संघ से योगेश शर्मा फिजियोथैरेपिस्ट कर्मचारी संघ से अतुल शर्मा डेंटल हाइजीनिस्ट संघ से के के पांडेय टी बी डी टी सी संघ से मनकेश्वर शर्मा, विमल शर्मा,सौरभ शर्मा,निधि वर्मा,निधि श्रीवास्तव,मंजू चांगरानी,शिव सिंह, ज्योति महेश्वरी,सुशील शर्मा, प्रेमवीर, गीता, रमाशंकर, विजय सिंह आदि ने प्रतिभाग किया।
रिपोर्ट 🔹मुहम्मद इस्माइल





