मुरैना: जिले के थाना नूराबाद पुलिस को हत्या के एक गंभीर प्रकरण में बड़ी सफलता मिली है। लगभग एक वर्ष से फरार चल रहे ₹5,000 के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक मुरैना श्री समीर सौरभ (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी के निर्देशन में थाना नूराबाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार थाना हाजा के अपराध क्रमांक 200/24 धारा 103(1), 296, 191(2), 191(3), 190 बीएनएस के प्रकरण में लगभग एक वर्ष से फरार चल रहे ₹5,000 के इनामी आरोपी रामू पुत्र रामस्वरूप सिंह जाटव को पुलिस ने ग्राम झिनेला तामली रोड, मुरैना से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नूराबाद एवं उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।
- रिपोर्ट – जिला ब्यूरो चीफ मुरैना मुहम्मद इसरार खान





