फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद में भगवान जगन्नाथ सेवा समिति द्वारा संचालित भगवान जगन्नाथ रसोई ने अपने 100 दिन पूरे कर लिए हैं इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। जिसमें भगवान जगन्नाथ की आरती उतारी गई तथा प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान कस्बे के प्रमुख लोग एवं संस्था के सदस्य मौजूद रहे ।
कार्यक्रम के दौरान समिति के अध्यक्ष अर्पित गुप्ता ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराना है इस पुनीत कार्य की शुरुआत प्रभु श्री जगन्नाथ रसोई के माध्यम से 27 जून 2025 को हुई तथा शनिवार को इसके 100 दिन पूरे हो गए।
संस्था के 56 सदस्यों एवं 72 रसोई सहयोगियों के मार्गदर्शन एवं प्रतिबद्धता के चलते अब तक 18521 जरूरतमंद लोग रसोई में प्रसाद ग्रहण कर चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि संस्था का पहला सेवा कार्य बैकुंठ रथ शव वाहन के रूप में था।
जिसे 1 जनवरी 2025 को फतेहाबाद की जन सेवा के लिए समर्पित किया गया। इसके अतिरिक्त समिति द्वारा निशुल्क मेडिकल रिहैबिलिटेशन उपकरण जैसे मरीज बेड, नेबुलाइजेशन मशीन और व्हीलचेयर उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष अर्पित गुप्ता के साथ नितिन गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, सुमित गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, मुकेश गुप्ता, नरेश गुप्ता, अरुण कुमार, आलोक बछरबार समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट – संवाददाता फतेहाबाद