फतेहपुर सीकरी/आगरा। लोधी कुशवाहा समाज द्वारा विगत महा वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी तथा लव कुश जयंती को सामूहिक रूप से मना कर पिछड़ा वर्ग के बीच संदेश दिया था सामाजिक आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिए राजनीतिक लोगों द्वारा सामाजिक कार्यों के लिए सहयोग प्रदान करने की घोषणा की थी ,जिसमें ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि गुड्डू चाहर द्वारा लोधी कुशवाहा समाज को कुशवाहा फार्म हाउस जोतना पर पहुंचकर ₹100000 भेंट किया।
लोधी कुशवाहा समाज के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के अत्यंत निर्धन या आकस्मिक दुर्घटनाग्रस्त परिवारों के बच्चों की शिक्षा के लिए धन खर्च किया जाएगा वही समाज द्वारा चांदी के रूप में दिए गए धन को भी महापुरुषों के स्टैचू बनाकर सार्वजनिक स्थलों पर चेतना जागृति का काम करेंगे सबकी सामूहिक रूप से सहमति बनी।
कार्यक्रम में नर सिंह कुशवाहा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशवाह समाज, पूर्व प्रधान खरग लोधी, पूर्व प्रधान चंद्रभान सिंह लोधी फौजी नाहर सिंह , मुन्नीलाल कुशवाहा भगवान सिंह मास्टर धर्म सिंह कैलाश राम पदम सिंह दरियावसी लोधी मिथुन राजपूत बंटी सिसोदिया उपस्थित रहे।
दोनों समाज के लोगों ने सामाजिक चेतना के रूप में जागृत करने के लिए ब्लॉक प्रमुख गुड्डू चाहर द्वारा दिए गए धनराशि का आभार जताया।
- रिपोर्ट – दिलशाद समीर