जिला नज़र संवाददाता
फतेहपुर सीकरी/आगरा। ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोठरा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के छठवें दिन कृष्ण की लीलाओं की कथा सुन ग्रामीण महिला पुरुष भावुक हो गए।
व्यास पीठ से श्रीमद् भागवत कथा सुनाते हुए प्रख्यात कथा वाचक संत श्री मेघ श्याम महाराज ने बताया कि किस प्रकार भगवान श्री कृष्ण ने राक्षसों से गोकुल वासियों की रक्षा की, श्री गोवर्धन पर्वत उठाकर इंद्र का मान मर्दन किया संगीतमय भागवत कथा में गोपाल मुरलिया वाले, नंदलाल मुरलिया वाले सुनाया तो पंडाल में महिलाएं थिरकने लगी। कथा के छठवें दिन कंस वध की कथा सुनाई।

इस दौरान प्रमुख रूप से परीक्षित बने शांति देवी, अध्यापक महेंद्र सिंह, बने सिंह, उम्मेद सिंह,समुद्र सिंह, चंद्रभान सिंह, जगदीश, सत्यवान गुड्डू, सनी चौधरी, करण सिंह, ओमवीर सिंह आदि भागवत कथा की व्यवस्थाएं संभाल रहे हैं।























