मथुरा की विशेष पोक्सो अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए अभियुक्त को आजीवन कारावास की सजा दी है। सोमवार को विशेष न्यायाधीश पोक्सो एक्ट संतोष कुमार त्रिपाठी की अदालत ने यह निर्णय सुनाया।
सरकार की ओर से मामले की पैरवी कर रहीं स्पेशल डीजीसी पोक्सो कोर्ट अलका उपमन्यु एडवोकेट ने बताया कि मथुरा जिले के थाना फरह क्षेत्र में अभियुक्त अजय उर्फ मरुआ के विरुद्ध अपराध संख्या 257/2023 अंतर्गत धारा 376, 504, 506 भा.दं.सं. एवं धारा 3/4 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। यह घटना 17 अगस्त 2023 की है।
उन्होंने बताया कि थाना फरह क्षेत्र की एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ यह जघन्य अपराध किया गया। पीड़िता की मां ने तहरीर में बताया कि बेटी की तबीयत खराब होने पर चिकित्सीय जांच कराई गई, जहां उसके गर्भवती होने की जानकारी मिली। पूछताछ करने पर किशोरी ने बताया कि गांव का ही अजय उर्फ मरुआ कई महीनों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। जब परिजनों ने आरोपी से बात की तो उसने पैसे देकर मामला दबाने और गर्भपात कराने का दबाव बनाया तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। किशोरी ने अपने बयानों में भी सभी आरोपों की पुष्टि की।
सुनवाई के उपरांत अदालत ने सत्र वाद संख्या 1582/2023 में अभियुक्त अजय उर्फ मरुआ को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 तथा पोक्सो अधिनियम 2012 की धारा 6 के तहत आजीवन कारावास (प्राकृतिक जीवनकाल तक) और 50 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड अदा न करने पर एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
इसके अतिरिक्त अभियुक्त को धारा 506 के तहत दो वर्ष का कारावास एवं 5 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई। पोक्सो अधिनियम की धारा 4 के अंतर्गत भी आजीवन कारावास एवं 50 हजार रुपये के अर्थदंड का आदेश दिया गया है। अदालत ने निर्देश दिए कि अर्थदंड की राशि पीड़िता को प्रदान की जाएगी तथा अभियुक्त द्वारा जेल में बिताई गई अवधि सजा में समायोजित की जाएगी। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी।यह फैसला नाबालिगों के खिलाफ अपराधों पर कड़ा संदेश माना जा रहा है।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कारावास,55 हजार रुपये का अर्थदंड
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।





