मथुरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की नियम पुनरीक्षण समिति की बैठक शुक्रवार को माननीय कार्यकारी सभापति हरि ओम पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में माननीय सदस्य ऋषि पाल सिंह, बल्देव विधायक पूरन प्रकाश, मांट विधायक राजेश चौधरी तथा एमएलसी योगेश नौहवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
बैठक में नगर आयुक्त जग प्रवेश, मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लक्ष्मी एन, मुख्य विकास अधिकारी पूजा गुप्ता, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे नंद प्रकाश मौर्य, एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राधावल्लभ, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र नारायण शुक्ला, परियोजना निदेशक डीआरडीए अरुण कुमार, उपायुक्त मनरेगा विजय कुमार पाण्डेय, उप कृषि निदेशक वसंत कुमार दुबे, जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में पिछले तीन वर्षों में विधान परिषद एवं विधानसभा सदस्यों से प्राप्त पत्रों पर विभागों द्वारा की गई कार्यवाही की समीक्षा की गई। कार्यकारी सभापति ने निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों के पत्रों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा की गई कार्रवाई से उन्हें समय-समय पर अवगत कराया जाए।
साथ ही विधायक एवं विधान परिषद सदस्यों की विकास निधि से होने वाले कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा और शासनादेशों के अनुरूप पूरे किए जाएं।
बैठक में “एक जनपद एक उत्पाद” योजना की प्रगति की भी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि मथुरा जनपद में सैनिटरी फिटिंग व सेनेटरी वेयर, ठाकुर जी की पोशाक, श्रृंगार मूर्ति तथा कंठी माला इस योजना के अंतर्गत चयनित उत्पाद हैं।
इसके अलावा पिछले तीन वर्षों में विधान परिषद की विभिन्न समितियों की बैठकों, परिषद में पूछे गए प्रश्नों के उत्तर, प्राप्त याचिकाओं तथा उनके निस्तारण की स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
कार्यकारी सभापति ने यह भी निर्देश दिए कि शासन से स्वीकृत कार्यों के शिलान्यास और उद्घाटन में शिलापट्टों पर संबंधित जनप्रतिनिधियों के नाम अंकित किए जाएं तथा प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
मथुरा में विधान परिषद नियम पुनरीक्षण समिति की बैठक, जनप्रतिनिधियों के पत्रों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।























