दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। सेवा भारती ब्रज प्रदेश के जिला फतेहाबाद में सेवा निधि संग्रह अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माननीय संघचालक श्री अशोक जी, सेवा भारती फतेहाबाद जिला के संरक्षक श्री श्रीभगवान जी कसेरे वाले, जिला अध्यक्ष श्री राजेश जी शर्मा, जिला मंत्री श्रीमती रेनू अनवरिया जी जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती संगीता शर्मा, पिनाहट की बहिन श्रीमती लक्ष्मी उपाध्याय व बहिन श्रीमती अंजली जी की गरिमामई उपस्थिति में सेवा निधि संग्रह अभियान का शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ निर्मला सिंह ने की। सेवा भारती ब्रज प्रदेश के मंत्री श्री एस एन मिश्रा ने जिले में संचालित सेवा केंद्रों के विस्तार की समीक्षा की।
साथ ही फतेहाबाद के बैंक खाते एवं शिक्षिकाओं के मानदेय को सुव्यवस्थित करने के संबंध में जानकारी दी।
आयोजित कार्यक्रम में प्रांत के उपाध्यक्ष श्री वीरेंद्र वार्ष्णेय ने सेवा भारती द्वारा गत 2 अप्रैल से आगामी 22 अप्रैल तक सेवा निधि संग्रह अभियान को गति देने का आव्हान किया।
सभी महानुभावों ने जिले के सेवा केन्द्रों के विस्तार की योजना पर प्रकाश डाला ।प्रांत के स्वालंबन आयाम के प्रमुख श्री बलवीर सिंह जी ने कार्यक्रम का संचालन किया।























