आगरा: जिले की थाना ट्रांस यमुना पुलिस और साइबर सेल ने एक बड़े साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 10 शातिरों को दबोच लिया है, जिनके पास से 11 मोबाइल फोन और कुछ नकदी बरामद की गई है। गिरोह नौकरी का लालच देकर लोगों को ठगता था।
कार्रवाई का विवरण: होटल के पास धर दबोचे
पुलिस आयुक्त सैयद अली अब्बास के निर्देश पर ट्रांस यमुना के साथ कमला नगर और नाई की मंडी थाना पुलिस ने 29 सितंबर की रात संयुक्त कार्रवाई की। होटल डिलाइट के पास से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे नौकरी का झांसा देकर लोगों से पैसे ऐंठते थे।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
- आसिफ पुत्र मोहम्मद हुम्मीद
- सोहेल खां पुत्र फिरोज अहमद खां
- खुशबीर पुत्र शेख हुम्मीद
- गालिब पुत्र अब्दुल जब्बार
- माधव पुत्र प्रेम सिंह
- आकाश पुत्र ब्रजपाल सिंह
- गुरुवचन उर्फ विपिन पुत्र सुभाष चंद्र
- यतेन्द्र उपाध्याय पुत्र श्रीकृष्ण उपाध्याय
- सुरज सेंगर पुत्र भूरी सिंह
- अंकित त्रिपाठी पुत्र देवेन्द्र त्रिपाठी
ठगी का तरीका: नौकरी के नाम पर धोखा
आरोपियों ने बताया कि वे सोशल मीडिया और फोन के जरिए लोगों को सरकारी या प्राइवेट नौकरी का लालच देते थे। दस्तावेज तैयार करने या इंटरव्यू के नाम पर पैसे मांगते थे। इस गिरोह ने कई राज्यों में सैकड़ों लोगों को ठगा है। पुलिस अब अन्य शिकारों की तलाश और गिरोह के नेटवर्क का पता लगा रही है।