आगरा। प्राथमिक विद्यालय धनौली की छात्राओं को मिशन शक्ति 5.0 के तहत प्रधान अध्यापिका श्रीमती संगीता शर्मा एवं सहायक अध्यापिका श्रीमती ममता फौजदार द्वारा थाना मलपुरा का भ्रमण कराया गया।
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा, वरिष्ठ उप निरीक्षक इजहार अहमद, मिशन शक्ति प्रभारी सत्यपाल सिंह, हैड कांस्टेबल रेनू चौधरी द्वारा छात्राओं को कानूनी जानकारी दी गई। कक्षा 5 की छात्रा कुमारी सिया एक दिन की थाना प्रभारी बनी, उनको थाने की समस्त कार्यशैली एवं अभिलेखों से अवगत कराया गया।
- रिपोर्ट – मुहम्मद इस्माइल