फतेहपुर सीकरी/आगरा। खटीक समाज एकता सेवा समिति का सातवां विवाह समारोह आगामी 19 फरवरी को होने जा रहा है जिसकी तैयारीयों को लेकर आज एकता सेवा समिति के पदाधिकारी की एक आवश्यक बैठक हुई जिसमें सामूहिक विवाह समारोह की तैयारी के लिए जिम्मेदारियां दी गई।
बैठक कस्बा फतेहपुर सीकरी एकता सेवा समिति कार्यालय गौरा पाड़ा पर हुई जिसमें बताया गया कि आगामी 19 फरवरी को सामूहिक विवाह समारोह धौलपुर के कस्बा स्थित श्री राम मैरिज होम बयाना रोड बसेड़ी पर होगा, सामूहिक विवाह समारोह में समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
बैठक के दौरान प्रमुख रूप से अध्यक्ष धर्मवीर राजौरा , काशीराम नागर ,शोभाराम घुते,सचिव लाखन सिंह राजौरा , कोषाध्यक्ष मनमोहन बसवाल ,सुशील खितौलिया, राजन राजौरा, सोवरन सिंह राजौरा, अजीत महामना समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
- रिपोर्ट – दिलशाद समीर





