कासगंज: जिले के गंजडुंडवारा में शादी समारोह में डीजे पर नाचने से मना करने से नाराज युवक ने कार से दूल्हे के दो ताऊ और मौसा को रौंद दिया। इस घटना में तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

गंजडुंडवारा के गेस्ट हाउस जेडएस पैलेस में विकास पुत्र रामसनेही यादव निवासी नगला मंसा थाना गंजडुंडवारा की 3 दिसबंर को शादी थी। शादी में दूल्हे के तहेरे भाई धर्मेंद्र का साला कौशल यादव निवासी नगला मलखान थाना जैथरा जनपद एटा भी आया हुआ था।

रिश्तेदारों के डीजे पर नाचने से मना करने से वह नाराज हो गया और अपने साथियों के साथ बाहर निकल आया। उसे मनाने के लिए कुछ लोग उसके पीछे गए, तब तक वह अपने साथियों के साथ गाड़ी में बैठ गया और गाड़ी को स्टार्ट करके तेज गति से गेस्ट हाउस के बाहर निकाला।

गेस्ट हाउस के बाहर खड़े होकर बात कर रहे दूल्हे के ताऊ गिरीश (50), सुरेश चंद्र (55), मौसा बृजेश (50) निवासी नगला सामंती थाना उझानी जनपद बदायूं, और तहेरे भाई धर्मेंद्र, नन्ने निवासी गनेशपुर गंजडुंडवारा को उसने रौंद दिया। इसमें दूल्हे के ताऊ सुरेश चंद्र गिरीश चंद्र, मौसा बृजेश गंभीर रूप से घायल हो गए।

तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। ब्रजेश की जिला अस्पताल में मौत हो गई। जबकि गिरीश ने अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। सुरेश की अलीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली तथा गिरीश व बृजेश के शव पोस्टमार्टम को भेज दिए। मृतक सुरेश के पुत्र रिंकू ने कौशल व उसके साथी सोनू, प्रदीप, रमन के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

 

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version