आगरा: जिले के बरौली अहीर में हुई शादी चर्चा का विषय बन गई है। सास ने अपनी विधवा बहू के लिए लड़का ढूंढा और बेटी की तरह धूमधाम से उसकी शादी कर समाज के सामने उदाहरण प्रस्तुत किया। सास ने बहू की मां की भूमिका निभाते हुए अपने हाथों से कन्यादान किया और अन्य रस्में निभाई। विवाह के बाद उन्होंने बहू को उसके नये ससुराल विदा किया।

फिरोजाबाद के बिहारी नगर की रहने वाली 67 वर्षीय कुसुमलता के बेटे की लंबी बीमारी के चलते 4 जनवरी 2023 को मृत्यु हो गई थी। पति की मौत के बाद जवान बेटे की मौत ने उन्हें तोड़कर रख दिया। बेटे की विधवा बहू का दर्द उन्होंने समझा और उसके लिए लड़का तलाशना शुरू कर दिया। कुसुमलता ने मंगलवार को गांव श्यामो निवासी विशाल जैन पुत्र स्व. ललित जैन के साथ श्यामो स्थिति हनुमान मंदिर में अपनी विधवा पुत्रवधु की शादी कराई।

मां बनकर किया बहू का कन्यादान

कुसुमलता ने विधवा बहू की मां बनकर कन्यादान किया। कुसुमलता ने बताया कि पति की मृत्यु 32 वर्ष पहले हो गई थी। उन्होंने बताया कि एक विधवा के लिए जीवन जीना कितना कठिन होता है, वे इस बात को जानती हैं। वे भी अधिकतर बीमार रहती हैं। ऐसे में उनके बाद विधवा बहू को कोई परेशानी न हो, इसलिए उसकी शादी करने का फैसला लिया।

बेटी की तरह किया बहू को विदा

कुसुमलता ने बताया कि विधवा बहू की शादी कराने का जब विचार मन में आया, तो ये भी सोचा कि समाज क्या करेगा। लेकिन फिर उन्होंने समाज की रुढ़ियों को तोड़ने का निर्णय लिया। विधवा बहू को विदा करने के बाद अब वे खुश हैं। इस शादी में कुसुमलता ने विधवा बहू को गृहस्थी का सारा सामान भी दिया। इस दौरान गांव के लोगों ने नवदंपती को आशीर्वाद प्रदान  किया। शादी के इस आयोजन में समाज सेवी विजय कुमार लोधी, विवेक जैन, उमेश जैन जीवा राम जैन, राकेश जैन भी शामिल हुए।

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version