आगरा। पहले प्यार, फिर धोखे और आखिर में ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अनुपम नगर, देवरी रोड निवासी युवक अजय ने दिल्ली की एक महिला पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि महिला ने खुद को अविवाहित बताकर उससे नजदीकियां बढ़ाईं और भविष्य में शादी का भरोसा दिया। रिश्ता गहरा होने के बाद अजय को पता चला कि महिला पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों की मां है। इसके बाद उस पर कथित धमकियों और जबरन वसूली का दौर शुरू हो गया।

अजय के अनुसार, सच सामने आते ही उसने संबंध खत्म करना चाहा, लेकिन महिला ने इसी समय उसे धमकाना शुरू कर दिया। आरोप है कि महिला लगातार उससे 10 लाख रुपये की मांग करती रही। रकम न देने पर उसने दिल्ली और आगरा में कई झूठी शिकायतें दर्ज कराई और उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा खराब करने की कोशिश की। अजय के मुताबिक जांच में अधिकांश शिकायतें असत्य पाई गईं और खारिज कर दी गईं।

युवक ने यह भी आरोप लगाया कि महिला ने दिल्ली में की गई शिकायत के आधार पर आगरा में उसके खिलाफ बलात्कार जैसे गंभीर आरोपों में एफआईआर दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस जांच में तथ्य असत्य पाए जाने के बाद यह रिपोर्ट निरस्त कर दी गई। इसके बावजूद महिला कथित रूप से उसके घर पहुंचकर भय और दबाव बनाने की कोशिश करती रही।

लगातार उत्पीड़न से परेशान होकर अजय ने न्यायालय की शरण ली। अदालत के आदेश पर थाना सदर पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version