कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के ढोलना थाना क्षेत्र के रहमतपुर माफी गांव में शुक्रवार दोपहर एक सनसनीखेज घटना ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। गांव के 21 वर्षीय युवक लोकेंद्र पुत्र रमेश चंद्र का शव उसकी प्रेमिका के घर में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने प्रेमिका के परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, लोकेंद्र शुक्रवार सुबह करीब 11:00 बजे अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। दोपहर करीब 12:00 बजे परिजनों को सूचना मिली कि लोकेंद्र का शव प्रेमिका के घर में फंदे से लटका हुआ है। परिजनों का दावा है कि जब वे मौके पर पहुंचे, तो प्रेमिका रस्सी काट रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रेमिका के परिवार वालों ने लोकेंद्र की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया।

घटना की सूचना मिलते ही सीओ सदर आंचल चौहान और ढोलना कोतवाली प्रभारी गोविंद शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। क्षेत्र में इस घटना को लेकर तनाव का माहौल है।

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version