मथुरा। बाबा श्री खाटू श्याम जी के तृतीय फाग महोत्सव में प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल ने ऐसा समां बांधा कि भक्त देर रात तक उनके भजनों पर झूमते रहे। कार्यक्रम में भजनों के माध्यम से सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने, नारी सशक्तिकरण और नशा मुक्त समाज का संदेश भी दिया गया। अंत में आयोजित फूलों की होली ने माहौल को और भक्तिमय बना दिया।
शनिवार को मसानी लिंक रोड स्थित ट्यूलिप रिसॉर्ट में श्री कृष्णार्पण सेवा समिति द्वारा आयोजित इस फाग महोत्सव का शुभारंभ समिति के पदाधिकारियों ने बाबा खाटू श्याम जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत भोपाल से आईं गुंजन-गुनगुन तिवारी सिस्टर्स के भजनों से हुई। उन्होंने “श्याम तुझसे मिलने का सत्संग ही बहाना है”, “करके इशारों बुलाए गई रे बरसाने की छोरी”, “राधे-राधे जपो चले आएंगे बिहारी” जैसे भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इसके बाद मंच संभालते ही भजन प्रवाहक कन्हैया मित्तल के साथ पूरा परिसर खाटू श्याम के जयकारों से गूंज उठा। उन्होंने “मथुरा सजाने आ गए काशी-अयोध्या वाले”, “इस दुनिया से मुझको तो नफरत है श्याम तेरी जरूरत है”, “तेरे राम जी से मेरे हनुमान”, “कीर्तन की है रात बाबा आज तुमको आना है” जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। विभिन्न वाद्य यंत्रों पर कलाकारों ने उनका बेहतरीन साथ दिया।
भजनों के बीच कन्हैया मित्तल ने समाज में एकजुटता का संदेश देते हुए सनातन संस्कृति को मजबूत करने का आह्वान किया। साथ ही युवाओं से नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहने की अपील भी की।
समिति के पदाधिकारियों ने आगंतुकों का पटुका पहनाकर और चंदन लगाकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में ब्रज की कलाकार शालिनी शर्मा द्वारा प्रस्तुत फूलों की होली का सभी भक्तों ने आनंद लिया और श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई।
कार्यक्रम के अंत में लकी ड्रॉ भी निकाला गया, जिसमें एक भक्त को वाशिंग मशीन तथा बंपर ड्रॉ में एक भक्त को एसी प्रदान किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए आयोजन स्थल पर निजी सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए थे।
इस अवसर पर जुगल किशोर बैंक वाले, नंदकिशोर शंकर स्टील, पदम गोयल, अंशुमान गोयल, राजेश टाउनशिप, सुनील गोयल, रमाकांत सारस्वत, गौरव अग्रवाल, जीतू हरनौल वाले, प्रतीक शर्मा, अमित गुप्ता, राजकुमार गर्ग, पीयूष अग्रवाल, कन्हैया रिलैक्सो, पारस अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, ऋतिक अग्रवाल, सुमित वर्मा, जितेंद्र सूर्यवंशी सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
मथुरा में फाग महोत्सव में गूंजे कन्हैया मित्तल के भजन, देर रात तक झूमे भक्त
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।























