फतेहाबाद/आगरा। उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन फतेहाबाद के अंतर्गत ज्योति प्रेरणा महिला संकुल समिति रसलपुर की के वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला सशक्तिकरण पर भी गोष्ठी हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत एक कार्यशाला का आयोजन फतेहाबाद के गिदरोंन रोड स्थित दिव्या गार्डन में किया गया इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री राम सकल गुर्जर के पुत्र तेजेंद्र गुर्जर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। इस दौरान वार्षिक अधिवेशन में महिलाओं की समस्याएं जानी गई तथा उनके निदान की आश्वासन दिए गए वहीं कार्यक्रम में पहुंचे।
इस वक्त फतेहाबाद धर्मेंद्र कुमार ने मिशन शक्ति फेस 5 के अंतर्गत महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी साथ ही उन्होंने सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न हेल्पलाइन की जानकारी दी। इस दौरान अधिवेशन में पहुंची महिलाओं ने अधिकारियों से सवाल पूछ कर अपनी जिज्ञासाएं भी शांत की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से खंड विकास अधिकारी रजत कुशवाहा, सहायक विकास अधिकारी एसआईबी महेंद्र पाल सिंह, जगदीश प्रसाद,गजेंद्र सिंह,प्रवीण कुमार,दीपक शर्मा,सुरेश जरारी समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता