
झाँसी पुलिस ने दो अभियुक्तों को 6 चोरी की
मोटरसाइकिल सहित किया गिरफ्तार,
झाँसी के समथर थानाध्यक्ष अतुल कुमार व
राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र
में पुलिस टीम अपराध एवं अपराधियों पर
अंकुश लगाने हेतु रात्रि गस्त कर रही थी। तड़के
सुबह 5:00 बजे पुलिस समयर टीम समथर दबोह मार्ग स्थित उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश बॉर्डर पर गस्त कर रही थी,
तभी मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति नजर आए जिन्हें पुलिस टीम द्वारा रोककर मोटरसाइकिल के कागजात मांगे गए तो उन लोगों के पास मोटरसाइकिल के कागजात नहीं मिले। उनसे कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने अपने नाम शशिकांत एवं विशाल
निवासी ग्राम ब थाना शाहजहांपुर जिला झांँसी बताया, अभियुक्तों ने उक्त मोटरसाइकिल को चोरी की होना स्वीकार किया।
पुलिस के द्वारा दोनों अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनकी निशान देही पर पास के ही जंगल से पांच मोटरसाइकिल चोरी की बरामद की गई। पुलिस ने चोरी की छै मोटरसाइकिल कब्जे में लेकर गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही कर दी।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष अतुल कुमार राजपूत, उप निरीक्षक गंभीर सिंह,रामशरण सिंह, कांस्टेबल कुलदीप यादव, अशोक, नीरज सम्मिलित रहे,




