दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE मेन 2026 सेशन 1 के रिजल्ट को ऑफिशियल घोषणा कर दिया है। परीक्षा की तैयारी में जुटे लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार आज खत्म हो गया। रिजल्ट 16 फरवरी 2026 को जारी किया गया है, जिसमें 12 कैंडिडेट्स ने परफेक्ट 100 NTA पर्सेंटाइल स्कोर हासिल किया है। राजस्थान ने इस बार टॉपर्स की लिस्ट में सबसे ज्यादा दम दिखाया है।

रिजल्ट के मुख्य आंकड़े

कुल रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स (पेपर 1 – बीई/बीटेक): 13,55,293

उपस्थित कैंडिडेट्स: 13,04,653 (96.26% अटेंडेंस रेट)

100 पर्सेंटाइल स्कोरर्स: 12 (सभी पुरुष, कोई महिला नहीं)

राजस्थान का दबदबा: 3 टॉपर्स

आंध्र प्रदेश: 2 टॉपर्स

इस साल परीक्षा 21 से 29 जनवरी 2026 तक 10 शिफ्ट्स में आयोजित हुई थी। NTA ने फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है, जिसमें 9 सवाल ड्रॉप किए गए और 4 में मल्टीपल आंसर्स थे।

100 पर्सेंटाइल टॉपर्स की पूरी लिस्ट

यहां उन 12 स्टूडेंट्स के नाम हैं जिन्होंने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया (राज्य के साथ):

1,श्रेयस मिश्रा,दिल्ली (एनसीटी)

2,नरेंद्रबाबू गरी महिथ,आंध्र प्रदेश

3,शुभम कुमार,बिहार

4,कबीर छिल्लर,राजस्थान

5,चिरंजीव कर,राजस्थान

6,भवेश पात्रा,ओडिशा

7,अनय जैन,हरियाणा

8,अर्णव गौतम,राजस्थान

9,पसाला मोहित,आंध्र प्रदेश

10,माधव विरादिया,महाराष्ट्र

11,पुरोहित निमय,गुजरात

12,विवान शरद महिस्वरी,तेलंगाना

नोट: महिला कैंडिडेट्स में सबसे ऊंचा स्कोर हरियाणा की आशी ग्रेवाल ने किया (99.9969766 NTA स्कोर)।

"गांव से शहर तक, गलियों से सड़क तक- आपके इलाके की हर धड़कन को सुनता है "जिला नजर" न्यूज़ नेटवर्क: नजरिया सच का

error: Content is protected !!
Exit mobile version