🔹दीपावली के बाद लौट रही भीड़ से बढ़ा दबाव, यात्रियों को करना पड़ा लंबा इंतजार
🔹फतेहाबाद संवाददाता- सुशील कुमार गुप्ता
फतेहाबाद/आगरा। दीपावली के बाद लौट रहे यात्रियों की भारी भीड़ ने रविवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर यातायात की रफ्तार थाम दी। टोल प्लाजा नंबर 21 पर वाहनों का इतना दबाव बढ़ा कि कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
लखनऊ से आगरा की ओर जाने वाले वाहन घंटों तक धीमी रफ्तार से रेंगते रहे। टोल पर गाड़ियों की लंबी कतारें लगने से यात्रियों को एक-एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। जाम में फंसे लोगों को गर्मी और धूल के बीच परेशानी झेलनी पड़ी।
दीपावली की छुट्टियां खत्म होने के बाद लोग अपने कार्यस्थलों की ओर लौट रहे हैं, जिससे एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की संख्या कई गुना बढ़ गई है। लगातार बढ़ते ट्रैफिक के कारण लोगों को रविवार को लंबा इंतजार करना पड़ा।






