अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार,
चोरी की मोटर साइकिल बरामद..

झाँसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
बीटीएस मूर्ति के कुशल निर्देशन में
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध पुलिस
द्वारा की जा रही प्रभावी कार्यवाही के क्रम
में थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा थाना हाजा
पर पंजीकृत मु0अ0सं0-45 / 2026 धारा
303 (2) बीएनएस में प्रकाश में आये
अभियुक्त अभिषेक अहिरवार उर्फ पीयूष
पुत्र त्रिलोकी अहिरवार उर्फ धाकड
अहिरवार निवासी हल्के मोहल्ला ग्राम
शाहजहांपुर व थाना शाहजहांपुर जिला
झांसी उम्र 21 वर्ष को मुखबिर की सूचना
पर गिरफ्तार किया गया।

उसके कब्जे से
चोरी की मोटर साइकिल अपाचे
UP93BQ4417 बरामद की गयी।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर
मुकदमा उपरोक्त में सुसंगत धाराओं का
समावेश करते हुए अभियुक्त को मा0
न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
दिनाँक 31 जनवरी 2026 को वादी
कपिल अहिरवार पुत्र श्री मोहन अहिरवार
चौकी
निवासी ग्राम खैलार
बी०एच०ई०एल० थाना बबीना द्वारा थाना
प्रेमनगर में लिखित तहरीर देकर अवगत
कराया कि दि. 29 जनवरी 2026 को शाम
को समय करीब 07.30 बजे बल्लमपुर
तिगौला चौकी बिजौली थाना प्रेमनगर से
उसकी अपाचे मोटर साइकिल
का 3 वक्त4417 को अज्ञात चोर द्वारा चोरी
कर ली गयी। मुकदमा वादी की तहरीर के
आधार पर थाना प्रेमनगर मे मु०अ०सं०-
45 / 2026 धारा 303 (2) बीएनएस
बनाम अज्ञात अभियुक्त के विरूद्ध
पंजीकृत किया गया। दिनाँक 3 फरवरी
2026 को थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा
मुखबिर की सूचना पर डगरिया रेलवे
अंडर ब्रिज के पास से चोरी हुई अपाचे
मोटर साइकिल क्व93 वक्त 4417 के साथ
अभियुक्त को पकड़ लिया। गिरफ्तार
करने वाली टीम में तुलसीराम पाण्डेय
प्र०नि० थाना प्रेमनगर, उ0नि० पवन
जायसवाल थाना प्रेमनगर शामिल रहे।




