गुरसरां/(झांसी। बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चल रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत सोमवार को खैर इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक महेंद्र भदौरिया,कांस्टेबल प्रतिभा व हेमलता ने छात्राओं को आत्मरक्षा,कानून और सुरक्षा से जुड़े विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।

इस दौरान छात्राओं को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें। साथ ही साइबर क्राइम से बचाव के लिए सतर्क रहने की नसीहत दी गई। छात्राओं को समझाया गया कि सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों से बातचीत न करें, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और किसी भी तरह की परेशानी आने पर तत्काल पुलिस की मदद लें।

वक्ताओं ने कहा कि बेटियां अब किसी भी स्थिति में डरें नहीं बल्कि जागरूक होकर अपने अधिकारों का इस्तेमाल करें। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने भी सुरक्षा संबंधी सवाल पूछे,जिनका अधिकारियों ने समाधान दिया।

  • रिपोर्ट – रोहित साहू

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version