नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए0के0 शर्मा जी ने पांचजन्य ऑडिटोरियम में किया भव्य उद्घाटन
काशी और अयोध्या की भव्यता की तरह मथुरा का विकास करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी: माननीय मंत्री श्री ए0के0 शर्मा जी
मथुरा । प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा जी ने शनिवार को पांचजन्य ऑडिटोरियम, मथुरा में एक भव्य समारोह में नगर निगम तथा विद्युत विभाग की कुल 194.46 करोड़ रुपए की 1762 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।इसमें 130.29 करोड़ की विद्युत परियोजनाएं तथा 64.17 करोड़ की नगर निगम योजनाएं हैं।इन योजनाओं से मथुरा-वृंदावन की बिजली आपूर्ति, सफाई, सड़कें, जल निकासी और नगर सौंदर्यीकरण में बड़ा बदलाव आएगा।
माननीय मंत्री जी ने अपने संबोधन के दौरान मथुरा वृंदावन के संपूर्ण विकास की बात करते हुए कहा कि मथुरा को काशी और अयोध्या जैसा भव्यता देना हम सबकी जिम्मेदारी है। मथुरा के साथ जो भी ऐतिहासिक गलतियां हुई हैं, जल्द ही उनका समाधान निकाला जाएगा।
माननीय मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने कहा –
“*काशी और अयोध्या की तरह मथुरा भी हमारी आस्था और आत्मा का केंद्र है। अयोध्या और काशी की भव्यता की तरह इसका समग्र विकास भी हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हर नागरिक को इसमें भागीदार बनना होगा।*
स्वच्छता सर्वेक्षण में ऐतिहासिक छलांग – 94वें से 11वें स्थान पर पहुंचा मथुरा-वृंदावन
माननीय मंत्री श्री शर्मा जी ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में मथुरा-वृंदावन नगर निगम की बड़ी उपलब्धि – 94वें से 11वें स्थान पर आने पर जनपदवासियों, नगर निगम कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने इसे जनता की सहभागिता और टीमवर्क का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
विद्युत विभाग को मंच से चेतावनी
श्री शर्मा ने विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को मंच से सख्त चेतावनी देते हुए कहा:
“*यदि कोई अधिकारी जनप्रतिनिधियों के फोन नहीं उठाता या उनकी समस्याओं की अनदेखी करता है, तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।*”
उन्होंने कहा कि माननीय जनप्रतिनिधि जनता की आवाज़ होते हैं और उनकी बातों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों को जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने के कड़े दिशा निर्देश भी दिए।
कार्यक्रम में भारी जनसमूह, जनप्रतिनिधियों की उत्साहजनक सहभागिता रही। इस कार्यक्रम में माननीय सांसद श्रीमती हेमा मालिनी जी, माननीय महापौर श्री विनोद अग्रवाल जी, माननीय विधायक बल्देव श्री पूरन प्रकाश जी, माननीय विधायक गोवर्धन श्री मेघश्याम सिंह जी, माननीय एम0एल0सी0 श्री योगेश नौहवार जी, माननीय एम0एल0सी0 श्री ओम प्रकाश सिंह जी, माननीय जिलाध्यक्ष निर्भय पाण्डेय जी, माननीय महानगर अध्यक्ष श्री हरिशंकर राजू यादव जी, बाल संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री देवेंद्र शर्मा जी सहित नगर निगम एवं विद्युत विभाग के उच्चाधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।























