फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम टीकतपुरा खंडेर में घर में हुई किसी बात से छुब्द्द होकर एक 20 वर्षीय युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके चलते हुए गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी फतेहाबाद पुलिस को दी गई है । मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहाबाद के ग्राम टीकतपुरा खंडेर निवासी कन्हैया पुत्र राजकुमार उम्र करीब 20 वर्ष गत 18 सितंबर को घर में हुई किसी बात को लेकर नाराज हो गया। तथा विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।
परिजन उसे उपचार के लिए आगरा के निजी अस्पताल में ले गए। जहां उपचार के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी फतेहाबाद पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वही आत्महत्या के सही कारण का पता लगाया जा रहा है।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता