कागारौल/आगरा। प्राथमिक विद्यालय कागारौल प्रथम में दीपावली पर्व बड़े उत्साह और सृजनात्मकता के साथ मनाया गया। बच्चों ने विद्यालय की सजावट का सारा सामान स्वयं अपने हाथों से तैयार किया। रंगोली, दीये, पेपर लैंप, तोरण और पोस्टर जैसी खूबसूरत सजावट देखकर विद्यालय परिसर दीपोत्सव के रंग में रंग गया।

प्रधानाध्यापक ने बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियाँ न केवल बच्चों की रचनात्मकता बढ़ाती हैं, बल्कि उनमें स्वावलंबन और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना भी जगाती हैं।शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनके द्वारा बनाई गई सजावट की प्रदर्शनी लगाई गई। विद्यालय परिवार ने सभी को स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल दीपावली मनाने का संदेश दिया।
- रिपोर्ट – मुहम्मद इस्माइल