रिपोर्ट 🔹सुशील गुप्ता

फतेहाबाद/आगरा। आगरा में कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने दिनदहाड़े एक महिला की गोलियों से भूनकर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतका की पहचान पिनाहट क्षेत्र की मंजू के रूप में हुई है, जो आगरा दीवानी न्यायालय से तारीख कर वापस लौट रही थी। वारदात को फतेहाबाद थाना क्षेत्र के सारंगपुर रोड पर अंजाम दिया गया।

बताया जा रहा है कि मंजू की शादी 14 साल पहले चरण सिंह से हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर मंजू ने पति के खिलाफ अदालत में केस दर्ज कर रखा था। शुक्रवार दोपहर वह कोर्ट से लौट रही थी, तभी बाइक सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं और महिला की हत्या कर शव को सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक फरार हो गए।

हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर भारी फोर्स पहुंची। मृतका की मां ने इस वारदात के पीछे दामाद पर संदेह जताया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर जांच शुरू कर दी है और हत्यारों की तलाश में दबिश दे रही है।


error: Content is protected !!
Exit mobile version