एसडीएम ने दिए थानाध्यक्ष को कार्रवाई के निर्देश, पर कार्रवाई न होने से पीड़ित नाराज़
मथुरा/गोवर्धन।गोवर्धन तहसील के गांव गांठोली में स्टे ऑर्डर के बावजूद अवैध रूप से मिट्टी खनन किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गांव के निवासी रमेश चंद पुत्र देवीराम ने 27 जून को उप जिलाधिकारी (एसडीएम) गोवर्धन कार्यालय में एक प्रार्थना पत्र सौंपा और आरोप लगाया कि उनके सहखातेदार खसरा नंबर 1398 की भूमि से लगातार मिट्टी खनन कर रहे हैं और उसे बेच रहे हैं, जबकि इस पर एसडीएम कार्यालय द्वारा 17 सितंबर 2024 को क्रय-विक्रय पर रोक का आदेश जारी किया गया था।
रमेश चंद के अनुसार, उक्त आदेश की अवहेलना करते हुए लगातार खनन जारी है, जिससे भूमि की स्थिति भी खराब हो रही है। पीड़ित की शिकायत पर एसडीएम गोवर्धन नीलम श्रीवास्तव ने त्वरित संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष गोवर्धन को अवैध खनन को रोकने और आरोपितों के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
हालांकि, 27 जून को दिनभर खनन कार्य बेरोकटोक चलता रहा और मौके पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं 28 जून की सुबह जब पुनः खनन कार्य आरंभ हुआ तो पुलिस के पहुंचते ही खनन कर रहे लोग जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मौके से फरार हो गए। बावजूद इसके, न तो कोई गिरफ्तारी हुई और न ही कोई दंडात्मक कार्रवाई की गई।
पीड़ित रमेश चंद ने शासन-प्रशासन से न्याय की मांग करते हुए कहा कि सरकारी आदेशों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि ऐसे मामलों पर लगाम लगाई जा सके और पीड़ितों को न्याय मिल सके।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
गांव गांठोली में स्टे के बावजूद हो रहा अवैध मिट्टी खनन, पीड़ित ने एसडीएम कार्यालय में लगाई गुहार


Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।