8 वर्ष के बेटे से भी नहीं मिल पा रही है मां
बस्ती। पति, पत्नी के पवित्र सम्बन्ध आये दिन विवादो की भेंट चढ रहे हैं। आरोप-प्रत्यारोप, मुकदमा, तलाक और दूसरी शादी कर लेने के अनेक मामलों के बीच बस्ती से एक और मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के डिड़ौहा खोराखार (पटेल चौक) निवासिनी पुनीता चौधरी ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर कहा है कि उनके पति धर्मात्मा प्रसाद चौधरी पुत्र स्व० हनुमान प्रसाद चौधरी ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया हैं। यही नही उसके पुत्र विक्रान्त जिसकी उम्र लगभग 8 वर्ष है उसको मां से मिलने नही दिया जा रहा है। तलाक का मुकदमा भी दायर कर दिया है। बिना तलाक उनके पति ने दूसरी शादी कर लिया है और पिछले 8 महीने से वह दर-दर भटक रही है। पहले तो उसे दहेज के लिये प्रताड़ित किया गया और पति ने दूसरी शादी कर लिया जो अवैध है। अब वह जाये तो कहा जाये। पुनीता के अनुसार 7 नवम्बर 2025 को उसके पति धर्मात्मा प्रसाद चौधरी ग्राम परसिया पोस्ट बनेथू थाना बेलहर कला जिला सन्तकबीर नगर से जगदम्बा प्रसाद की पुत्री जिसका नाम शिवांगी है से खलीलाबाद के किसी मन्दिर में शादी करके घर ले आये है और पत्नी के रूप में घर में रखे हुए है जो पूर्ण रूप से अवैधानिक है। पति के इस अनुचित रवैया से वह दर-दर की ठोकर खाने और भटकने के लिए मजबूर है। पुनीता का विवाह 3 दिसम्बर 2016 में धर्मात्मा चौधरी के साथ हुआ था। सोनहा थाना क्षेत्र के दुबौली निवासी शेषनाथ चौधरी ने धूमधाम के साथ अपनी बेटी का विवाह धर्मात्मा चौधरी के साथ किया था किन्तु अब वह पहले दहेज उत्पीड़न का शिकार हुये, उसे मारा पीटा, घर से निकाल दिया और पति ने गैर कानूनी रूप से दूसरी शादी भी कर लिया।
एसपी को दिये पत्र में पुनीता ने कहा है कि उसने एक प्रार्थना पत्र पहले भी दिया था जिसको थाना कोतवाली के पिंक बूथ परामर्श केन्द्र पर भेज दिया गया । सुलह समझौते का बहुत प्रयास करने पर उसके पति धर्मात्मा प्रसाद चौधरी ने कहा कि मैने तलाक का मुकदमा कर दिया है, कोर्ट का जो निर्णय होगा उसे हम मानेंगे, यहाँ कोई सुलह समझौता नहीं करेंगे। पति के इस अनुचित व्यवहार से वह न तो अपने घर में रह पा रही है और न ही अपने पुत्र की देख भाल कर पा रही है। घर में एक बूढ़ी दादी है जो लड़के की देखभाल करने में असमर्थ है। पति के अनुचित रवैये से वह दर दर भटकने को मजबूर है। उसने मांग किया है कि जब तक न्यायालय का कोई निर्णय न हो जाय तब तक उसे अपने पुत्र के साथ घर में रहने की व्यवस्था प्रशासनिक स्तर पर कराने के साथ ही उसे न्याय दिलाया जाय और बिना तलाक शादी करने वाले पति धर्मात्मा प्रसाद चौधरी के विरूद्ध कार्रवाई की जाय।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
पति ने घर से निकाला, कर लिया दूसरी शादी, मजबूर पत्नी ने एसपी से न्याय की गुहार
शिवेश शुक्ला मंडल ब्यूरो चीफ, बस्ती
शिवेश शुक्ला मंडल ब्यूरो चीफ, बस्ती (जिला नज़र सोशल & प्रिंट मीडिया न्यूज़ नेटवर्क) शिवेश शुक्ला एक प्रतिबद्ध और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता में 10 वर्षों की दक्षता रखते हैं। बीते 5 वर्षों से 'जिला नज़र' में मंडल ब्यूरो चीफ पद पर कार्यरत हैं, वे निर्भीकता और निष्पक्षता के साथ जनसरोकार से जुड़ी खबरों की मुखर आवाज बने हुए हैं।





