बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की महुडर रेहरवा निवासिनी अर्चना यादव पत्नी जितेन्द्र यादव ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर मकान पर कब्जा कर लेने की नीयत से आग लगा देने के मामले में दोषियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की मांग किया है।
एसपी को दिये पत्र में अर्चना यादव ने कहा है कि उनके पट्टीदार सूर्यभान यादव के लड़के हर्ष यादव के द्वारा उनके मकान को कब्जा करने की नीयत से 8 फरवरी को लगभग 3 बजे भोर में घर में आग लगा दिया गया जिसमें रखा हुआ शादी का सोफा, बड़ा बक्सा में भरा हुआ सामान और उसकी सास ससुर का समान जलकर राख हो गए हैं । इससमें काफी बहुमूल्य सामानों की क्षति हुई है । घटना की सूचना डायल 112 पर देने के साथ ही थाना पुरानी बस्ती में प्रार्थना पत्र दिया परन्तु अभी तक पुलिस के द्वारा अभियोग दर्ज नही किया गया। उसने मांग किया कि दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई के साथ ही उन्हें न्याय दिलाया जाय।

शिवेश शुक्ला मंडल ब्यूरो चीफ, बस्ती (जिला नज़र सोशल & प्रिंट मीडिया न्यूज़ नेटवर्क) शिवेश शुक्ला एक प्रतिबद्ध और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता में 10 वर्षों की दक्षता रखते हैं। बीते 5 वर्षों से 'जिला नज़र' में मंडल ब्यूरो चीफ पद पर कार्यरत हैं, वे निर्भीकता और निष्पक्षता के साथ जनसरोकार से जुड़ी खबरों की मुखर आवाज बने हुए हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version