जिला नजर | संवाददाता -सुशील गुप्ता
फतेहाबाद/आगरा। भगवान परशुराम ब्राह्मण महासभा भारत के तत्वावधान में रविवार को शिव शक्ति गार्डन में होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होली पर्व मनाते हुए आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया।
समारोह का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद होली के पारंपरिक फाग और ब्रज के रसिया गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को रंगमय बना दिया। गीत-संगीत की स्वर लहरियों पर उपस्थित लोग झूम उठे और परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण फूलों की होली रही।
रंग-गुलाल के स्थान पर पुष्प वर्षा कर एक-दूसरे को चंदन का तिलक लगाया गया और गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी गईं। इस अनूठी होली ने सभी का मन मोह लिया।राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू शर्मा ने कहा कि होली का पर्व समाज को एक सूत्र में पिरोने का संदेश देता है।
प्रदेश अध्यक्ष रामनिवास समाधियां ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का माध्यम हैं और समाज को संगठित रखने में सहायक सिद्ध होते हैं।कार्यक्रम संयोजक प्रमोद रावत ने कहा कि होली मिलन समारोह का उद्देश्य समाज में प्रेम, सद्भाव और संगठन की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा, होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का अवसर है। जब समाज एकजुट होकर पर्व मनाता है, तो सामाजिक समरसता और भाईचारा और अधिक सशक्त होता है।
इस अवसर पर शिवहरि मुद्गल, राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू शर्मा प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा मनोज शर्मा शमशाबाद वाले हिमेश मिथरिया, इंद्रजीत शर्मा प्रमोद रावत नवल किशोर तिवारी शिवकुमार शर्मा, रिंकू शर्मा राकेश शर्मा हरवीर शर्मा धीरज शर्मा विष्णु शर्मा अवधेश शर्मा वीरेंद्र शर्मा श्री राम शर्मा आनंद शर्मा पत्रकार मुन्नालाल शर्मा लाल शर्मा अजय शर्मा पत्रकार दुष्यंत शर्मा सुरेन्द्र शर्मा, झुन्नी लाल शर्मा, पवन वशिष्ठ, इन्द्रजीत मुखिया, प्रवीण कुमार शर्मा, मनीष पाराशर, निक्की पाराशर सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंडित अशोक दीक्षित मौजूद रहे। अंत में सामूहिक शुभकामनाओं और समाज की उन्नति की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।























