आगरा: बाबा बल्केश्वर नाथ हिंदू सम्मेलन समिति द्वारा दो फरवरी, सोमवार को बल्केश्वर स्थित गंगे गौरी पार्क मैदान में दोपहर एक बजे से विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

शुक्रवार को कमला नगर स्थित एक होटल में आयोजकों द्वारा सम्मेलन का आमंत्रण पत्र जारी किया गया। समिति के अध्यक्ष निखिल गोयल ने बताया कि हिंदू सम्मेलन में जात पात और अन्य विभाजनों से ऊपर उठकर हिंदुओं से एकजुट होने का आह्वान किया जाएगा। सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक संरक्षण और राष्ट्र हित के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। महामंत्री स्पर्श जैन ने बताया कि कथावाचक संत अतुल कृष्ण भारद्वाज आशीर्वचन प्रदान करेंगे। अनुज गोयल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेेंगे। एक फरवरी, रविवार सुबह नौ बजे कार्यक्रम स्थल गंगे गौरी पार्क से बल्केश्वर वार्ड में आमंत्रण यात्रा निकाली जाएगी।

क्षेत्रीय पार्षद हरिओम गोयल ‘बाबा’, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रमन अग्रवाल, राकेश त्यागी, ब्रह्मा गुप्ता, निश्चल गोयल, श्याम किशोर गुप्ता, डॉ. रविन्द्र गुप्ता, कौशल किशोर शर्मा, सत्यश्रवा गुप्ता, साधना, दुर्गेश शर्मा, मीना गुप्ता, अरुणा गुप्ता, पुनीत खंडेलवाल, महेश निषाद, मनीषा भरतिया, राजीव मिश्रा, अशोक जिन्दल, राजा चौधरी, अंजु दयालानी, प्रथम गोयल, शशि गुप्ता, पंकज अरोड़ा, भोला राम, नरेश कुमार, विनीत गुप्ता, शालिनी गुप्ता, ललिता राठौर, संदीप गुप्ता, सोनू सेन, शैलू गौतम, कुमकुम उपाध्याय और भोला अग्रवाल मौजूद रहे।

  • रिपोर्ट – गोविन्द  पाराशर

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version