मुंबई। अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बिना कोई पुष्टि किए कई मीडिया चैनल ने उनका निधन होने की खबर चला दी जबकि उनका उपचार चल रहा है। मीडिया के द्वारा ऐसी खबरें चलाए जाने के बाद पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल काफी नाराज हुईं हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट डालकर भी अपना गुस्सा बयां किया है। हेमा मालिनी अस्पताल में धर्मेंद्र के साथ ही बनी हुई हैं और जल्द से जल्द उनके पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की बिहारी जी से प्रार्थना कर रही हैं।
सोमवार से धर्मेंद्र को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं। आज सुबह उनके निधन की खबरें मीडिया चैनल पर दिखाई जाने लगी। लेकिन ईशा देओल ने धर्मेंद्र की मौत की खबर को महज अफवाह बताते हुए सच्चाई की तस्वीर पेश की। एशा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है- मीडिया बहुत जल्दी में हैं और फेक न्यूज फैलाने में तेज चल रही है। मेरे पिता का अब भी इलाज चल रहा है।
हम आप सभी से निवेदन करते हैं कि कृपया फिलहाल के लिए हमारे परिवार को प्राइवेसी दें। बाकी मेरे पिता के जल्द स्वस्थ होने की कामना करने वालों आप सभी को दिल से धन्यवाद।” इस तरह से ईशा देओल ने धर्मेंद्र की हेल्थ पर ताजा अपडेट शेयर किया है और उनके देहांत की खबर का खंडन किया है। कुल मिलाकर कहा जाए तो इस फेक न्यूज को लेकर ईशा का गुस्सा मीडिया पर फूटा है।
हेमा मालिनी ने भी एक्स पर अपडेट देते हुए लिखा, जो हो रहा है वो अक्षम्य है! जिम्मेदार चैनल ऐसे झूठी खबरें कैसे फैला सकते हैं। इन सब चीजों का ट्रीटमेंट पर असर पड़ रहा है। यह बेहद अपमानजनक और गैरजिम्मेदाराना है. कृपया परिवार और उनकी निजता का ख्याल करें.’
धर्मेंद्र का चल रहा ट्रीटमेंट
फिलहाल धर्मेंद्र का ट्रीटमेंट जारी है, खबरों की माने तो वह वह रिस्पॉन्स भी कर रहे हैं। इसी साल अप्रैल में धर्मेंद्र ने अपनी आंखों की सर्जरी भी कराई थी। इंडस्ट्री के कई स्टार भी उनका हाल चाल जानने के लिए एक्टर से मिलने अस्पताल पहुंच रहे हैं।
https://x.com/dreamgirlhema/status/1988097001305894928?t=cWA4qzP1Nam3tsbhHsBpXA&s=19






