फतेहाबाद/आगरा: ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, जनपद आगरा का निर्वाचन संपन्न हो गया है। इसमें हर्षवर्धन प्रशांत को एक बार फिर ग्राम विकास अधिकारी जनपद आगरा का जिला महामंत्री चुना गया है। संगठन ने उन पर दोबारा भरोसा जताते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।

हर्षवर्धन प्रशांत वर्ष 2008 से संगठन की सेवा कर रहे हैं। इससे पहले वह संयुक्त महामंत्री, संगठन मंत्री, जिला प्रभारी और जिला प्रवक्ता जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी कार्य कर चुके हैं।

सोमवार को फतेहाबाद में हर्षवर्धन प्रशांत का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विकास खंड के अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्राम रोजगार सेवकों, ग्राम प्रधानों, पंचायत सहायकों और सचिवों ने उनका अभिनंदन किया। इस दौरान मिठाई भी बांटी गई।
स्वागत समारोह में खंड विकास अधिकारी श्री रजत कुशवाह, सहायक विकास अधिकारी श्री महेंद्र पाल सिंह, एडीओ पंचायत श्री नरेंद्र पाल सिंह और सहायक विकास अधिकारी श्री रतेंद्र सिंह उपस्थित रहे। इनके अलावा, ग्राम विकास अधिकारी श्री कमल सिंह यादव, श्रीमती सुजाता और संदीप कुमार, योगेंद्र, रितु यादव, विनीत कुमार, हरिश्चंद्र भी मौजूद थे।

इस मौके पर रोजगार सेवक श्री विनय रावत, रामसेवक वर्मा, श्री चंद्रपाल सिंह, जितेंद्र सेंगर, ललित शर्मा, श्री भगवान दयाराम वर्मा, रमेश चंद्र, पंकज शर्मा, बीरेन्द्र, महेश वर्मा, लमित शर्मा, सतेंद्र गुर्जर, अरविंद, ब्लॉक इंजीनियर योगेश कुमार, एनपी सिंह, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर श्री चंद्रवीर सिंह, विष्णु प्रताप वर्मा, राजेश कुशवाहा भी उपस्थित रहे। विभिन्न ग्रामों के प्रधानों में श्री राजीव वर्मा, सुभाष वर्मा, श्री लाखन सिंह वर्मा, हरेश वर्मा (ग्राम प्रधान रामपुर), बारेलाल, दयाशंकर, लायक सिंह (ग्राम प्रधान बमरौली), मायाराम (ग्राम प्रधान मीठपुरा), प्रधान मेहरा चौधरी गोपालीराम, सुरेश सिंह तिवाह और सुशील शर्मा शामिल थे। सभी ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version